Книга - सात ग्रह

a
A

सात ग्रह
Massimo Longo E Maria Grazia Gullo


सात ग्रह: एक समानान्तर सौर मण्डल में, सात भिन्न ग्रहों के लोग समय के साथ होड़ लगा रहे हैं, जिससे उनके भाग्य का फैसला होगा। केआईसी सौर मण्डल के लोगों पर राज्य करने या उन्हें मुक्त कराने के प्रयास में मुख्य किरदारों के भाग्य नफरत, मोहब्बत और महत्वाकांक्षा में उलझे हुए हैं। अपने आकर्षक दुश्मन की शक्ति की प्यास के विरुद्ध लड़ने के लिए काल्पनिक और अनोखे ग्रह, नस्लें और संस्कृतिया इस बेहतरीन साहसिक यात्रा में एक साथ आएंगे।







मारिया ग्रेज़िया गुल्लो – मासिमो लोंगो



सात ग्रह



वाह्य कंकाल और पैरियस की वस्तु



अनुवादक मुमताज़ अज़ीज़ नाज़ाँ


कॉपीराइट © 2019 एम.जी. गुल्लो – एम. लोंगो

मुखपृष्ठ चित्र तथा ग्राफिक मासिमो लोंगो द्वारा रचित और संपादित

सर्वाधिकार सुरक्षित

ISBN:

ISBN-13:


विषय सूची







प्रथम अध्याय

खामोशी का समुद्र



जनरल रुएग्रा अपने कक्ष में मौजूद एक बड़े से सुराख से आकाश को घूर रहा था। केआईसी 8462852 के सम्पूर्ण ग्रह मण्डल को और इसके सातों ग्रहों को उनकी कक्षाओं में देखना मनोहर था। अभी वह उनमें से सिर्फ पाँच को ही देख पा रहा था: कैरीमिया, उसकी अपनी जन्मभूमि, जिस पर पहले ही एक धूसर वातावरण था, जिसका अर्थ था कि इसका जन्म ही नेतृत्व की स्थिति के लिए हुआ था; नीला और करामाती मेड्यूसा, जो वैसा ही चुम्बकीय एवं खतरनाक था, जैसे इसके निवासी; ओरिया, जो चाँद के जैसा छोटा और बंजर था, और अपने सूरज की रौशनी को प्रतिबिम्बित करने के कारण सफ़ेद था। ओरिया से कुछ ही दूरी पर चमकीला हरा छठा ग्रह था, जो सभी ग्रहों में सामाजिक तथा तकनीकी तौर पर सबसे विकसित था; और अपने गुलाबी वातावरण वाला यूमेनाइड, जो उतना ही मनोहर था, जितने सुंदर इसके निवासी थे।

जल्दी ही यह सब एनिकों की संपत्ति बनने वाला था, और उसे सर्वोच्च नेता के रूप में चुना गया था। उसे सिर्फ धैर्य के साथ अपनी योजना को पूरा करना था: उसके हाथों में मौजूद चर्मपत्र के द्वारा हर कोई उसकी इच्छा के आगे सर झुकाने वाला था तथा हर चीज उसकी संपत्ति बनने वाली थी।

जनरल रुएग्रा अपने कक्ष में मौजूद बड़े से सुराख से अन्तरिक्ष को घूर रहा था और वह अपने अंदर सर उठाती हुई शक्ति की भूख को महसूस कर रहा था। एनिक सभ्यता की बुनियाद पड़े यह 7692वाँ वर्ष था।

रुएग्रा अपने यश और वैभव के सपने से अकस्मात ही जगा। अन्तरिक्ष यान किसी चीज से टकरा गया था: वे बोनोबो छल्लों को पार कर रहे थे। बेहतर था कि वह नियंत्रण तल पर जा कर देखे कि क्या हुआ है। हालांकि ग्रह पर उतरना एक सामान्य प्रक्रिया थी, लेकिन फिर भी कभी भी कुछ भी हो सकता था।

जैसे ही उसने नियंत्रण तल पर प्रवेश किया उसके अधीनस्थों ने उसका स्वागत किया।

प्रक्रिया उतनी आसानी से नहीं हो पा रही थी, जैसी उनकी योजना थी: जैसा उसको डर था, किसी चीज़ ने यान को टक्कर मारी थी।

“एरिया 8 को नुकसान पहुंचा है जनरल। एक चट्टान ने हमें टक्कर मारी है।” कप्तान ने तुरंत ही सूचना दी।

“क्षेत्र को फौरन अलग कर दो और उसे छोड़ कर आगे बढ़ो।”

कप्तान ने निर्दिष्ट क्षेत्र में निकासी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया:

“क्षेत्र को फौरन खाली कर दो....

इसे अलग कर दो, बिलकुल वक़्त बर्बाद मत करो।”

कर्मचारियों ने तुरंत आदेश पर अमल किया। किसी ने भी रूएग्रा को यह बताने की हिम्मत नहीं की कि यह कदम कई सैनिकों की जान की कुर्बानी ले लेगा।

क्षेत्र को बाकी के यान से अलग करने वाली दीवार को बंद कर दिया गया था। केवल कुछ ही सैनिक इतने फुर्तीले थे कि यान के बाहर फेंक दिये जाने से बच कर बंद होती दीवार के नीचे से कूद गए। दुर्भाग्य से वे अपने साथियों की दुर्गति के साक्षी नहीं बन पाए, जो अभी कुछ ही पल पहले तक उनके साथी रहे थे, जो तेज़ी से दीवार से टकराए और फिर शून्य में विलीन हो गए।

विलगन की प्रक्रिया पूरी हो गई और क्षेत्र यान से अलग हो कर अन्तरिक्ष में भटकने लगा।

कैरीमिया के सारे यान युद्धक अन्तरिक्ष यान थे तथा एक दैत्याकार त्रिलोबाइट के आकार में बनाए गए थे। क्षतिग्रस्त क्षेत्रों को जल्दी से बाहर निकालने के लिए उन्हें स्पष्टतः विशिष्ट खंडों के रूप में बनाया गया था। इस तरह से युद्ध के दौरान कर्मचारी उनके प्रदर्शन को सुधारते थे। मध्य भाग और दुम, जो सीप के खोल के आकार में बनाई गई थी, दोनों अलग किए जा सकते थे। केवल नियंत्रण कक्ष, जो एक बड़ी अर्धअंडाकार तश्तरी के आकार में बनाया गया था, और जो कुछ भागों में बहुभुजीय बन गया था और यह यान की “रीढ़” था, जिसे निकाला नहीं जा सकता था।

वे विशाल स्लेटी रंग के छल्लों द्वारा बनाए गए अनंत खिंचाव से घिरे थे, जो बोनोबो ग्रह को घेरे हुए थे। वे एक ग्रहिका की काली मृत्यु से निकले बड़े से मलबे से बने थे, जो कि केआईसी 8462852 के बहुत करीब आ गया था।

बोनोबो, जो बौने से दूसरा सुदूरस्थ ग्रह था, का द्रव्यमान भी काफी बड़ा था, जो अपनी तरफ बहुत बड़ी मात्रा में मलबे को आकर्षित करता था। इस तरह इसने एनस को बचा लिया था तथा पूरी आकाशगंगा में सबसे मनमोहक दृश्य का निर्माण किया था।

ग्रह ठीक इन छल्लों के केंद्र में स्थित था। यह आश्चर्यजनक रूप से इतना समृद्ध एवं विविधतापूर्ण था, कि एनिक सल्तनत इसे शिकार के लिए, दासों की आपूर्ति के लिए तथा अन्य संसाधनों की आपूर्तियों के लिए उपयोग किया करते थे। इसकी मानवरूपी आबादी सभ्यता की शुरुआत में ही अटक कर रह गई थी। बोनोबो निवासी सीधे चलते थे, उनके पकड़ बनाने वाले पैर थे और उनका शरीर काफी हद तक बालों से ढका हुआ था।

वे गोरिल्ला जैसे विशाल थे, लेकिन बच्चों जैसे भोले और मिलनसार थे। वे जल्दी प्रजनन करते थे और मजबूत थे, जो उन्हें एनिकों के काम के लिए बिलकुल सम्पूर्ण बनाता था।

बोनोबो वह अकेला क्षेत्र था, जो एनिकों ने जीता भी था और वह अब भी उनके नियंत्रण में था। और ऐसा केवल इसलिए हो पाया था कि दोनों ग्रह एक समान थे और केआईसी 8462852 के चारों ओर एक समान समकालिक कक्षाओं में घूम रहे थे।

कैरीमिया ने दूसरे ग्रहों पर भी विजय प्राप्त की थी, लेकिन चार ग्रहों के गठबंधन द्वारा भड़की हुई बगावत के कारण वह उन पर से लगातार नियंत्रण खोता रहा था, जिन का लक्ष्य कक्षाओं में उनकी नजदीकी की वजह से आसान हो गया था।

अन्तरिक्ष यान बिलकुल ठीक समय पर ज़मीन पर उतरा। मुख्यालय में आपूर्तियाँ आवंटन के लिए पहले से ही तैयार कर ली गई थीं। रुएग्रा ने केवल मैस्टिगो से बात करने के लिए ज़मीन पर कदम रखा, जो कि स्थानीय राज्यपाल था। जनरल उस विशेष एविक को पसंद नहीं करता था, लेकिन स्थानीय जनता पर उसका अच्छा प्रभाव था। वह कैरिमिया के मुख्य क़बीलों में से एक कबीले से था।

एविक विशाल, स्लेटी-हरे रंग के सरीसृप थे, जो अपने गठीले और मजबूत पिछले पैरों पर चल सकते थे। वे एनिकों से थोड़े से छोटे थे तथा उनके चेहरों को छोडकर उनका बाकी पूरा शरीर शल्कों से ढका हुआ था। उनके अर्ध-अंडाकार चेहरे, कानों तक खिंचे हुए थे और आधी घंटी का आकार बनाते थे। उनके गालों में एक भी हड्डी नहीं थी, और उनकी साँप जैसी नाक, मुश्किल से ही नज़र आती थी। वे आक्रामक थे, और विशेष बुद्धिमान न होने के बावजूद यह एकमात्र जातीय समूह था, जो संख्याबल तथा ताकतवर होने के कारण सत्ता के लिए एनिकों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता था। वे एक लंबी रेशमी बंडी पहनते थे, जो उनके घुटनों तक को ढक लेती थी और वह थोड़े से बटनों द्वारा सीने पर बंद की जाती थी। उनका समर्थन पाने के लिए रुएग्रा ने उनमें से एक को बोनोबो का राज्यपाल बना दिया था।

सरकारी भवन में काँच के विशाल कक्ष में, जहां से अद्भुत उष्णकटिबंधीय दृश्यावली का नज़ारा दिखता था, यहीं जनरल का भव्य स्वागत किया गया। यह एक सुहानी रात थी और आकाश छल्लों के प्रतिबिंबों द्वारा रौशन हो रहा था।



रुएग्रा काँच के पार देख रहा था, जिसमें उसी का प्रतिबिंब दिख रहा था।

उसके मजबूत शरीर का रंग, जो केंचुली से ढका हुआ था, अपने आसपास के परिवेश के रंग के अनुसार बदल जाता था। उस का आकार बाहर के पेड़ों के बीच शायद ही देखा जा सकता था। एक दृढ़ मुकुट जो केराटिन की केंचुली का बना हुआ था और 30-किडस (या 11 इंच) लंबा था, जो सिर से शुरू होता था, उसके आकार को सुशोभित कर रहा था। खतरे के समय यह मुकुट खुल जाता था और एक कवच बन जाता था, जिसका उपयोग एनिक सभ्यता के आरंभ में दुश्मन को डराने के लिए किया करते थे। एक बार बांह पर से खुल जाने पर यह एक ढाल की तरह प्रयोग किया जा सकता था।

उसके अंडाकार चेहरे पर केंचुली सिकुड़ गई थी और इसकी रंगत काफी हद तक समान हो गई थी। उसके ऊंचे माथे के नीचे भौहें और केराटिन की नीली पलकें उसकी बड़ी बड़ी हरी आँखों को पूर्ण करते थे और उसकी गालों की हड्डियाँ ऊंची, हल्के रंग की और उभरी हुई थीं। उसकी बड़ी और थोड़ी सी विकृत नाक, एक बॉक्सर की नाक के जैसी थी, जो उसके रंगरूप में बिलकुल अलग ही लगती थी। उसका मुँह सुडौल था: उसके हरे होंठ बड़े और भरे भरे थे।

ऊंचाई के मामले में एनिक सौर मण्डल के सभी लोगों में सबसे बड़े थे, और इसी वजह से वे हमेशा भोजन श्रंखला के शीर्ष पर रहते थे।

दूसरे सभी एनिकों की तरह रुएग्रा भी आम तौर पर दोनों ओर से कटी हुई होती एक स्कर्ट पहनता था, जो उसके शरीर की केंचुल का नज़ारा दिखाती थी। अपने कंधों पर वह एक लबादा पहनता था, जो उसकी जाति और भूमिका को दर्शाता था। उसका लबादा सोने का था, जो उसकी शाही स्थिति का संकेत देता था। यह धूम्र रंग की नक्काशी से सजा हुआ था और इस पर कशीदाकारी से शिकारी परिंदे एट्रेक्स की आकृति बनी हुई थी।

“मैं कैरीमियों में से सबसे अपराजेय को सलाम करता हूँ। हमारी ज़मीन पर आपका सदा स्वागत है, मेरे जनरल, आपकी यात्रा कैसी रही?” मैस्टिगो ने ज़रा सा झुक कर उसका अभिवादन किया।

“अच्छी रही। हमारा अभियान सही दिशा में प्रगति कर रहा है।” रुएग्रा ने झूठ बोला। “मैं सिर्फ थोड़ा आराम करना चाहता हूँ। बोनोबी छल्ले हमेशा अन्तरिक्ष यान को थोड़ा नचा कर रख देते हैं।” उसने उससे छुटकारा पाने की नीयत से कहा।

मैस्टिगो ने उसकी सेवा में स्थानीय फलों का एक प्याला प्रस्तुत किया, ताकि वह एक लंबी अंतरग्रहीय यात्रा के बाद तरो-ताज़ा हो सके। वह सोच रहा था कि जनरल के लिए बेहतर होगा कि वह बैठ जाए, क्योंकि उसे एक असामान्य घटना के बारे में सूचित करना था।

“एक अजीब घटना हुई है, जिसकी सूचना आपको देनी आवश्यक है।” मैस्टिगो ने कहना आरंभ किया। “दो बोनोबी दिनों पहले एक व्यापारिक अन्तरिक्ष यान को रोकना पड़ा, क्योंकि वह बिना अनुमति के हमारे क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। पहरेदार उसे समय पर रोकने में असफल रहे, और जब तक हम इसके असल खतरों का अंदाज़ा लगा पाते, इसने खामोशी के समुद्र में डुबकी मार दी।

हमने थोड़ी खोज-बीन की तो हमने पाया कि इसके मालिक ने इसे कथित तौर पर एक यूमेनी औरत को बेच दिया था। मैं ने कथित लैंडिंग क्षेत्र की जांच करने के लिए कुछ सिपाहियों को गश्त पर भेजा। लेकिन आप जानते हैं, कि खामोशी के समुद्र से किसी प्रकार का सिग्नल प्राप्त करना असंभव है। इसलिए अगर हम कुछ कर सकते हैं तो वह है इंतज़ार।”

ऐसे अप्रासंगिक तथ्य पर राज्यपाल की दृढ़ता देख कर रुएग्रा झुँझला गया और उसने पूछा:

“इसमें इतना अजीब क्या है? मैं समझा नहीं।”

“देखिये यह कहाँ जा रहा था.....” मैस्टिगो ने खामोशी के समुद्र के नक्शे की तरफ इशारा करते हुए कहा।

“यह वही जगह है, जहां बोनोबियों का पुराना पवित्र किला है।” रुएग्रा फुसफुसाया।

“यही वजह है कि मैं ने ऐसी मामूली घटना की सूचना आपको देने की हिम्मत की। मैं ने क्षेत्र की जांच करने के लिए एक दल को भेजा था। यह केवल इत्तेफाक भी हो सकता है, लेकिन दुख उठाने से बेहतर है कि सुरक्षित रहा जाए। वह जगह रहस्यों से भरी हुई है। संचार और रडार संकेतों की कमी के चलते वह बग़ावत की शुरूआत करने के लिए एक आदर्श मुख्यालय बन सकता है। वह एक ब्लैक होल की तरह है।”

“तुम सही कह रहे हो। मुझे सूचित करते रहो, मैस्टिगो। अब बेहतर होगा कि मैं थोड़ा आराम कर लूँ। कल तड़के ही हमें निकालना है।”



उस रात रुएग्रा के पास सोचने के लिए काफी कुछ था। अपने कक्ष में वापस आने के बाद वह एक सोफ़े पर बैठ गया और अपने लिए सिडिबे का एक ड्रिंक बनाया, जो स्थानीय कैक्टस से खींची गई एक शराब थी। वह अन्तरिक्ष को घूर रहा था, जबकि उसके विचार तूफान की गति से उसके मस्तिष्क में आ-जा रहे थे।

उसके उलट, जो उसने अभी अभी अपने भरोसेमंद साथी को बताया था, जो यात्रा उसने अभी अभी खत्म की थी, बिलकुल एक मुसीबत के जैसी थी।

वह एनस के चाँद पर, और भी सटीक ढंग से कहें तो स्टोनब्लैक की खनन की कॉलोनी में था, जो एक चौकी थी, और अपने संगमरमर के लिए मशहूर थी। जनरल एक व्यक्ति से मिलना चाहता था, जो कैरिमिया का एक पुराना दुश्मन था, लेकिन जिसका स्वयं उसके पिता बहुत अधिक आदर करते थे।

इस कॉलोनी पर ट्राइक कबीले का शासन था। एनिक की तरह ही वे भी कैरीमिया के लोग थे, लेकिन ग्रह की शासन व्यवस्था पर उनका प्रभाव कम था।

वे सेवाभावी थे, फिर भी भरोसे के काबिल नहीं थे। जब भी हवा का रुख बदला था, उन्होंने हमेशा खुद को देशद्रोही साबित किया था। यहाँ तक कि इस चाँद पर समय आने पर उसके अपने दोस्त भी उसके खिलाफ साजिशें रच सकते थे। इसलिए उसे यह निरीक्षण करना पड़ा था, जिसे उसने एक औचक यात्रा की तरह बताया था जो उसने अपने भाई के लिए वापसी के तोहफे के रूप में चाँद का अंबर लाने के लिए की थी।

रुएग्रा साधी हुई चाल से आ कर अधिकारियों के ठीक सामने आ कर रुका। उसने अपनी कोहनी अपने कंधे तक ऊपर उठाई, और अपने हाथ को अपने मुँह के सामने और फर्श के समानान्तर रखते हुए उसने उनका अभिवादन किया। यह मुद्रा उसके नियंत्रण के सामने खामोश रहने का और सम्पूर्ण आज्ञाकारिता का संकेत था। वे स्थिर थे, और उसकी उपस्थिति में अपनी साँस रोके खड़े थे।

खनन कॉलोनी में सस्ते मजदूरों के रूप में अपराधियों, बंधुआ मजदूरों और युद्ध बंदियों को नियुक्त किया गया था। पहरेदार एक दास पर विशेष रूप से नज़र रखते थे....यह रुएग्रा का आदमी था। न सिर्फ वह सबसे उच्च स्थिति का दास था, बल्कि उसने अपने साथी मजदूरों से इज्ज़त भी कमाई थी, और वह उनका प्रतिनिधित्व करता था।

जनरल के बाज़ू में स्वयं कप्तान और पीछे कुछ सिपाही चल रहे थे, जो उसको कमान विश्राम कक्ष में ले आए, जो अधिकारियों के लिए आरक्षित था।

कप्तान ने उसका सत्कार किया तथा उससे पूछा कि क्या वह उसके लिए कुछ प्रस्तुत करे?

रुएग्रा ने ज़रा भी समय बर्बाद नहीं किया। उसने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और आदेश दिया:

“मैं उन राजनीतिक बंदियों की स्थिति की जांच करना चाहता हूँ, जो छठे ग्रह से युद्ध के दौरान यहाँ लाए गए थे। मुझे उन में से सर्वोच्च अधिकारी से बात कराओ।”

“जनरल वोफ?”

“हाँ, बिलकुल ठीक। उसे मेरे पास लाओ।”

“जी श्रीमान।”

कमांडर ने गार्ड को सर हिला कर इशारा किया और कुछ ही मिनट बाद वे एक अधेड़ आदमी कमरे में वापस आए। वह थका हुआ और शारीरिक रूप से कमजोर लग रहा था, लेकिन उसके चेहरे पर अब भी एक सैनिक की तरह गर्व और निडरता के भाव थे।

“हमें अकेला छोड़ दो।” रुएग्रा ने आदेश दिया।

वह अपने सबसे तीव्र बुद्धि दुश्मन के साथ अकेला था। उसे याद आया कि युद्ध के दौरान उसने अपनी रणनीतिक सोच के बल पर उन हालात को पलटा था, जो उसे मौत के मुँह में ले जा रहे थे, हालांकि उसके हाथ में बहुत कम छठों की कमान थी।

बात शुरू करने से पहले कुछ पलों के लिए वह हिचकिचाया। अपने सफर के दौरान उसने कई रणनीतियों पर विचार किया था। वह जानता था कि यह बहुत अविश्वसनीय था कि वह अपने दुश्मन को बचाने की बात करने जा रहा था। अब समय आ चुका था, कि वह चाल का चुनाव करे और आमना सामना मुक़ाबला करे।

इस उम्मीद पर कि उसके बुढ़ापे और थकान ने उसे और कमजोर बना दिया होगा, उस ने खुशामद का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया।

“मैं तुम्हें सलाम करता हूँ, वोफ। मुझे कहना पड़ेगा कि हालांकि तुम्हें सही इलाज नहीं दिया गया, इसके बावजूद तुम बुरे नहीं दिख रहे। हालांकि मैं ने आदेश दिया है कि तुम्हें किताबें और ज्ञान दिया जाए।”

“बहुत समय बाद नज़र आए।” वोफ ने अपनी गहरी काली आँखों से जनरल की तरफ देखते हुए कहा, “तुम्हें कौन सि मजबूरी यहाँ खींच लाई, इस जगह जिसे प्रकाश भी भूल चुका है, जहां अँधेरों का राज है?”

“मैं यहां आपसे अपने पिता के बारे में बात करने के लिए आया था। मुझे याद है कि मेरे बचपन में वह एक चर्मपत्र के बारे में बात किया करते थे, जिसके सभी रहस्यों को आप जानते थे। अब जब मैं बूढ़ा हो रहा हूं, तो मैं कभी-कभी उसके बारे में सोचता हूं तो मुझे आश्चर्य होता है कि क्या उस कहानी में कुछ सच्चाई है।”

वोफ ने अपने सफ़ेद घुँघराले बालों पर हाथ फिराते हुए अपना आश्चर्य छुपाने का प्रयास किया, जिसने उसके आबनूसी रंग के चेहरे को घेर लिया था।

“तुम्हारे पिता सच कहते थे, लेकिन ज़ाहिर है कि वे तुमको इतना भरोसेमंद नहीं समझते थे कि सभी विवरण तुमको बता देते। जिन रहस्यों के बारे में तुम बात कर रहे हो, उन्हें वे भी जानते थे।” रुएग्रा दंग रह गया। उसके पिता ने अक्सर उस रहस्य का ज़िक्र किया था, लेकिन उसने कभी इसकी गहराई में जाने की उत्सुकता नहीं दिखाई थी।

“क्या हुआ जनरल, क्या तुम्हें ताज्जुब हो रहा है कि उन्होंने इसके बारे में तुम्हें अधिक क्यों नहीं बताया?”

“शायद अपनी उम्र और अपनी उद्विग्नता के कारण मैं ने उनकी बातें ठीक से सुनीं नहीं।”

“बल्कि मैं तो कहूँगा कि यह तुमने शक्ति और विजय के लिए अपने जुनून में किया।”

“व्यवस्था और स्थिरता बनाए रखने के लिए शक्ति ज़रूरी होती है।” जनरल ने चिढ़ कर ज़ोर देते हुए कहा।

“तुम उस व्यवस्था पर विश्वास करते हो, जो एक ही व्यक्ति की सेवा में और एक ही कबीले की स्थिरता के लिए काम करे।” वोफ ने जवाब दिया।

रुएग्रा ने बेचैनी में टहलना आरंभ कर दिया। वह अपना धैर्य खोता जा रहा था, लेकिन वह अच्छी तरह से जानता था कि इस आदमी पर, जो उसके सामने बैठा हुआ था, कोई भी अत्याचार या कोई भी धमकी काम नहीं करेगी। एक ही आशा हो सकती थी, कि वह उस आदमी का भरोसा जीत ले।

उसने अपना आखिरी पत्ता फेंका और झूठ बोला:

“तुम्हें पता है, मैं सच में अपने पिता का सम्मान करता था। जब मैं छोटा बच्चा था तब तुम कहा करते थे कि मैं बिलकुल उनके जैसा दिखता हूँ.....उस समय मैं तुमको एक गुरु की तरह देखता था.....”

“तुमने यह कैसे सोच लिया कि मैं तुम्हारे ऊपर चर्मपत्र को प्राप्त करने का राज़ ज़ाहिर करूंगा? वह मासूमियत, जो एक बच्चा होने के नाते तुम में थी, बहुत जल्द ही ग़ायब हो गई थी, रुएग्रा, और खुद को साबित करने की तुम्हारी चाहत पर शक्ति के लिए तुम्हारी प्यास हावी हो गई।”

“तुम्हें याद होगा जो मैं युद्ध के दौरान था, अब मैं वह एनिक नहीं हूँ। शक्ति का बराबर प्रबंधन कैसे करना है, मैं सीख लूँगा। मेरे पिता ने मुझे सब कुछ न बता कर बड़ी भूल की है।” जनरल ग़ुस्से में फट पड़ा।

“अगर तुम मेरे पास आए हो, तो इसका अर्थ यह है कि तुम अपने पिता के भरोसे के काबिल नहीं थे। कैसे एक पिता अपने बेटे से ज्ञान छुपा सकता है? उसके इस कार्य में कैसा दुर्भाग्य छुपा है। उनसे बेहतर तुम्हें कौन जानता होगा, और मैं कौन होता हूँ उनके इस मूल्यांकन को नज़र अंदाज़ कर के तुम्हें सब कुछ बता देने वाला? जैसा कि तुम देख ही सकते हो, मैं और कुछ नहीं कर रहा, बस उन की याद में तुम्हें कुछ न बता कर उनकी इच्छा का सम्मान कर रहा हूँ।” वोफ ने कहा। फिर वह उठ खड़ा हुआ और उसने अपने हत्यारे से विदा ली।

यह दृश्य जनरल के दिमाग़ से निकल ही नहीं रहा था, जो अब भी हाथ में एक गिलास थामे बोनोबो की इस गरम रात में आकाश की तरफ घूर रहा था।



अगली सुबह रुएग्रा ने अन्तरिक्ष यान के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत के काम का खुद जायजा लिया, जो अब पूर्ण किया जा चुका था।

मैस्टिगो ने काम की निगरानी सही ढंग से की थी, और उसके मैकेनिकों ने हमेशा की तरह बेहतरीन काम किया था। उन्होंने नियत समय पर उड़ान भरी और घर की ओर निकल पड़े।

दिन गुज़र रहे थे और रुएग्रा को घर पहुँचने की जल्दी थी। वह साज़िशों से डरता था, हालांकि उसका भाई, जिसने उसकी अनुपस्थिति में नेतृत्व संभाल लिया था, जनरल को स्थिति के बारे में नियमित सूचनाओं से अवगत कराता रहता था। चिंता की कोई बात नहीं थी। कैरिमिया विविध नस्लों का एक मिश्रण था। विभिन्न जनजातियाँ स्वतन्त्रता पाने के लिए एनिकों के विरुद्ध लड़ रही थीं, लेकिन अपने लंबे वर्चस्व काल के दौरान एनिकों ने विरोधियों की एक अच्छी ख़ासी तादाद को बेदर्दी से कुचल दिया था। इस की बुनियाद विभिन्न सौरमंडलों के कई समूहों द्वारा डाली गई थी, जिनमें बहुतायत में साहसिक कारनामे करने वाले, भविष्य वक्ता तथा रिहा हुए क़ैदी थे, और वे एक ज़मीन की तलाश में थे, जहां से वह नए सिरे से शुरुआत कर सकें। उसमें एक बहुत छोटा सा भाग इस ग्रह वालों का भी था। दरअसल स्थानीय जनसंख्या को बर्बरता से कुचल कर अलग-थलग कर दिया गया था।

वापस लौटने के रास्ते में जब रुएग्रा डैशबोर्ड के सामने कमांड कुर्सी पर बैठा था तब वह लगातार वोफ के शब्दों पर विचार कर रहा था। वह “तुम्हारे पिता जानते थे” उसके दिमाग़ में गूंज रहा था।

फिर अचानक ही, उसे याद आया कि जब शिकार के मौसम में और सभी युद्दों से पहले उसके पिता घर से बाहर जाते थे। उनका पसंदीदा स्थान हमेशा बोनोबी ज़मीन ही होती थी, विशेष तौर पर खामोशी का समुद्र।

जब वे विचार उसके दिमाग़ में घूम रहे थे, तब उसे अचानक कुछ महसूस हुआ और उसने सोचा: “यह विचार पहले मेरे मस्तिष्क में कैसे नहीं आया?” कोई बात तो थी, जिसमें चर्मपत्र के बारे में अधिक जानकारी निहित थी।

उसने अपने आभास को मैस्टिगो की व्यापारिक अन्तरिक्ष यान की सूचना से जोड़ा। शायद कोई उससे दो कदम आगे था।

उसने फौरन रास्ता बदलने का आदेश दिया। वे वापस बोनोबो जा रहे थे।



मैस्टिगो उसे वापस आया देख कर हैरान रह गया, वह यान की ओर दौड़ पड़ा।

“मैं कैरिमियों में से सबसे अजेय को सलाम करता हूँ। जनरल, यह अचानक वापसी क्यों?”

“उस अंतरिक्षयान के उतरने का खयाल मेरे मस्तिष्क को मथता रहा, जिसने मुझे वापस लौटने और व्यक्तिगत तौर पर इस स्थिति से निपटने के लिए विवश किया।”

“एक बार फिर आपने बुद्धिमत्ता से काम लिया है। मेरे खबरी अभी वापस बोनोबो नहीं आए हैं। इसलिए मैं ने वहाँ स्वयं जाने का निर्णय लिया है। मुझे पता चला है कि वे अजनबियों द्वारा मार दिये गए हैं।”

“रुएग्रा को आशा थी कि उसके प्रशासक ने अपने बेवकूफी भरे फैसलों से सूचना प्राप्त करने की सारी संभावनाओं को नष्ट नहीं कर दिया होगा।

“वहाँ कुछ भी नहीं बचा है।” मैस्टिगो ने सीधी सूचना दी, जो इतना संतुष्ट दिख रहा था, जैसे एक बच्चा, जिसने अपने नन्हे शिकारों को तबाह कर डाला हो।

रुएग्रा ने खुद को उस पर हमला करने से बड़ी मुश्किल से रोका और उससे पूछा कि दल कहाँ गया था।

यह जान कर कि यह कोई अच्छी बात नहीं थी, मैस्टिगो एक गहरी सांस ले कर रह गया।

“हम उसे नहीं पा सके। ज़रूर वह भाग गए होंगे।”

“तुम ने न केवल सारे सबूत मिटा डाले, बल्कि तुम ने उन्हें भागने का मौका भी दे दिया! तुम कितने निकम्मे हो! मुझे वहाँ ले चलो!”

फिर दूसरे ही पल उसे खयाल आया कि मैस्टिगो को अपनी योजना के बारे में पता चलने देना ठीक नहीं होगा।

“मेरे साथ जाने के लिए एक दल तैयार करो। मैं तुम्हारे बिना ही जाऊंगा।”


दूसरा अध्याय

उनके सर पर एक पत्थर की तलवार लटक रही थी



“तैयार हो जाओ, हो सकता है वहाँ पहुँचने पर हमारा स्वागत न किया जाए।” ओलिफ़ ने कहा, जो समूह में सबसे चतुर था।

दल ग्रहों के चार सदस्यों को मिला कर बनाया गया था, जो कैरिमिया के क़ानूनों के विरुद्ध लड़ रहा था। उन्हें उनके अतीत के कारनामों तथा उनकी शारीरिक तथा मानसिक क्षमताओं के कारण चुना गया था। साथ मिल कर उनकी ताक़त इतना बढ़ जाती थी, कि वे शारीरिक या रणनीतिक किसी भी तौर पर, किसी भी मुहिम का सामना कर सकते थे। उन पर शांति बनाए रखने का दायित्व था, न सिर्फ उन्हें बल पूर्वक आपराधिक गतिविधियों को रोकना था, बल्कि बुद्धिमत्ता से रणनीति बना कर विभिन्न जनसंख्याओं के बीच तालमेल बनाए रखना भी उनका काम था।

चार ग्रहों के गठबंधन की परिषद ने उन्हें “टेट्रामीर” के रूप में नियुक्त किया था, जिसका अर्थ था कि विशेष दायित्वों के साथ साथ उन्हें सरकार द्वारा विशेष अधिकार और सुविधाएं भी दी गई थीं।

छोटा व्यापारिक अन्तरिक्ष यान बोनोबो के बड़े धूसर छल्लों को पार कर के खामोशी के समुद्र की ओर बढ़ रहा था।

इस तरह के अन्तरिक्ष यान माल की ढुलाई के लिए बनाए जाते थे। वे समानान्तर नली जैसी संरचना से बने होते थे, जिसके सामने के सिरे को वायु गतिकीय गति देने के लिए चपटा कर दिया जाता था। इसके शीर्ष पर उन्होंने छोटे निकल जाने वाले पर लगाए थे, जिन्हें तब प्रयोग किया जाता था, जब वातावरण को पार करना हो। पीछे की ओर एक बड़ा पकड़ दरवाजा था, जो किसी फूल की पंखुड़ियों की तरह तीन भागों में खुलता था, और जिसे सामान चढ़ाने और उतारने के लिए प्रयोग किया जाता था। ये अंतरिक्षयान धीमे और भारी थे। वे बिना किसी पैंतरेबाजी के दूसरे सभी अन्तरिक्ष यानों की तरह सीधे ज़मीन के समानान्तर उड़ान भरते और उतरते थे।

“अपनी पहचान बताओ” रेडियो से एक धातुई आवाज़ आई।

“हम व्यापारी हैं, श्रीमान।” ओलिफ़ ने जवाब दिया।

“यह हम देख सकते हैं, लेकिन बोर्ड पर कौन और क्या है? क्या तुम्हारे पास लाइसेन्स है?”

“ओरिया से सेटीमो, श्रीमान।”

“लाइसेन्स संख्या, अभी!” प्रहरी ने आग्रह किया।

"34876."

“तुम हमारी सूची में नहीं हो। तुरंत रास्ता बदल दो। तुम्हें इस क्षेत्र में उतरने की अनुमति नहीं है।

“सिग्नल कमजोर है, श्रीमान। मैं आपको सुन नहीं पा रहा हूँ। लाइसेन्स संख्या 34876.” यह जताते हुए कि प्रहरी जो कह रहा है, उसे सुनाई नहीं दे रहा, ओलिफ़ ने दोबारा कहा।

“ज़मीन पर उतरने की अनुमति देने से इनकार किया जाता है।”

“हम आपको नहीं सुन सकते, श्रीमान।” ओलिफ़ ने आग्रह किया और फिर उसने अपने दल को संबोधित करते हुए कहा: “हम पहुँच गए हैं, दोस्तो! हम खामोशी के समुद्र में कोहरे को पार कर रहे हैं!”

ओलिफ़ एक अनुभवी यान चालक था, और एक बोनोबी होने के नाते, वह अपने घरेलू ग्रह का एक अच्छ-खासा जानकार था। हालांकि उसमें वे सामान्य और सीधे-सादे गुण नहीं थे, जो आम तौर पर उसकी जाति वालों में पाए जाते थे। उसकी जनजाति ने कभी भी एनिकों के सामने घुटने नहीं टेके थे, और इसकी उन्होंने काफी बड़ी कीमत भी चुकाई थी। पिछले युद्ध के दौरान, जब उनके स्वयं के ग्रह का नियंत्रण उनके हाथों से जाता रहा था, और उन्हें वहाँ से निकाल भगाया गया था तो उन्हें ग्रहों के गठबंधन ने शरण दी थी, जो एक गृहयुद्ध की योजना बना रहे थे। उनका लक्ष्य ग्रह का नियंत्रण पुनः हासिल करना था।

ओलिफ़ का शरीर गहरे रंग के बालों से ढका हुआ था, जिससे उसकी गोरी त्वचा मुश्किल से ही दिखती थी। सिर्फ उसकी हरी आँखों और गालों की हड्डियों पर बाल नहीं थे। उसकी सीने तक लंबी घनी, नोकीली दाढ़ी थी, और उसके लंबे बाल पोनीटेल में बंधे, उसकी पीठ पर पड़े रहते थे।

ओलिफ़ इस मुहिम के लिए बिलकुल सही आदमी था, लेकिन दुर्भाग्य से, उसे शिकारी आँखों से बचने के लिए यान के अंदर ही रहना था। क्योंकि हक़ीक़त में वह वांक्षित था: उसका चेहरा काफी जाना पहचाना था, और वे नहीं जानते थे कि उन्हें कब किस से भिड़ना पड़ जाए।

अन्तरिक्ष यान एक हरी-भरी, धूप से नहाई हुई हुई धरती पर उतरा, जिसके बीचोंबीच एक चौड़ी और उथली नदी बह रही थी, जिसका पानी इतना साफ था कि उसके तल तक साफ दिख रहा था। नदी का तल विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पत्थरों से ढका हुआ था, और चित्र लिखित सा दिखता था।

“किसी चीज़ को छिपाने का बेहतरीन तरीका उसे सबके सामने रखना है। ओलिफ़, जैसे ही हम नीचे उतर जाएँ, छद्मावरण पट्टिकाओं को ऑन कर देना। और शुक्रिया, तुम बहुत अच्छे थे।” यूलिका ने, जो एक यूमेनी थी, उसकी सराहना की।

“यह स्थान अतुलनीय है। जैसे ही आप इसके अंदर आते हैं, इसके चारों ओर का कोहरा गायब हो जाता है, और केआईसी 8462852 की किरणें वातावरण को ऐसे गरम कर देती हैं, जैसे यह गर्मी का मौसम हो।” ओरिया की जाइरा ने ज़मीन पर उतरते ही ध्यान दिया।

“जल्दी करो, हमारे पास अधिक समय नहीं है। शाम होने से पहले हमें कोई आसरा ढूँढना होगा। मैस्टिगो अधिक समय तक हमें मंदिर ढूँढने के लिए नहीं छोड़ेगा।” जैम ने आदेश दिया, जो छठे ग्रह से था, जो इस समूह का चौथा सदस्य था।

“हमें नदी के साथ साथ चलना चाहिए।” जाइरा ने सुझाव दिया, “जब हम सबसे सीधा रास्ता पकड़ेंगे तो इसके आस-पास का जंगल हमें छुपा लेगा।”

वे जंगल में चलते रहे। जैम और जाइरा रास्ते का नेतृत्व कर रहे थे, जबकि यूलिका किसी बोनोबी गाँव तक पहुँचने का सही रास्ता खोज रही थी। वहाँ वे आराम करने और स्थानीय मंदिर के बारे में अधिक जानकारी पाने की योजना बना रहे थे, जो उनका मुख्य लक्ष्य था।

जैम, छठे ग्रह का योद्धा, एक मानव था, जो युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी तथा मनुष्यता के कारण अलग से पहचाना गया था।

वह एक लंबा, सुगठित जवान आदमी था। उसकी त्वचा गोरी थी और उसके बाल छोटे, घुँघराले और काले थे। उसके भरे भरे होंठ उसकी घनी घुंघराली दाढ़ी के पीछे छुपे हुए थे। अपने चिपके हुए पाजामे के पर वह एक उच्च तकनीक की विविध कार्य सक्षम बेल्ट पहने रहता था, जो उसके लोगों ने जीवन-मृत्यु की स्थिति में बेहतरीन काम करने के लिए बनाई थी। उसका बाकी शरीर एक जेल द्वारा ढका रहता था, जो छठों के द्वारा किसी भी मौसम में शरीर का तापमान स्थिर रखने के लिए प्रयोग में लाया जाता था।

जाइरा, जो उसकी हमउम्र थी, ओरिया की वासी थी, वह ग्रह, जिसका वातावरण बहुत कम हो गया था। उसके शरीर को एक गहरे, प्राकृतिक कवच ने आच्छादित किया हुआ था, जो उसके माथे से आरंभ हो कर उसकी दुम के पिछले भाग तक खिंचा हुआ था: यह उसकी जाति की विशिष्टता थी। उसका बाकी शरीर छोटे घने रोमों से ढका था, सिवा उसके मानवीय चेहरे के, जिस पर दो खूबसूरत स्लेटी-हरी आँखें अलग से नज़र आती थीं। उसके माथे पर, उसके कवच के किनारों पर दो सफ़ेद, लंबे, घुँघराले बालों के गुच्छे थे, जिन्हें वह आम तौर पर चोटियों में गूँथ लेती थी, और वे उसके कंधों पर पड़े रहते थे।

यूलिका, जो उन चारों में सबसे छोटी थी, यूमेन की एक उच्च स्तरीय वैज्ञानिक और गणितज्ञ थी। वह ऐसी खूबसूरत और नाज़ुक थी, जैसे एक तितली। उसका शरीर एक प्रकृतिक पारदर्शी, फिरोजी आवरण से ढका हुआ था, जो किसी तितली के पंखों की तरह दिखते थे।

अपनी बाहों को खोलने पर उसके पर पूरी चौड़ाई में खुल जाते थे, और वह उड़ सकती थी। बंद करने पर वे सिमट कर उसके हाथों के पीछे छुप जाते थे। वे बहुत कुछ मेहंदी के नमूने के जैसे दिखते थे: बारीक रेशमी लकीरें, जो बाहर की ओर खिंची हुई थीं, जो बाहर निकल आती थीं और एक फंदे या कोड़े की तरह प्रयोग की जा सकती थीं।

खोजी उपकरण की खराबी के कारण, जो खामोशी के समुद्र में यंत्रीकरण में होने वाले किन्हीं अजीब से प्रभावों के कारण हुई थी, खोज सामान्य से अधिक देर तक चली। इस अनपेक्षित घटना ने उन्हें नदी के किनारे के सीधे रास्ते से भटका दिया, जिससे उनकी योजना में कुछ दिनों की देर हुई।

जब उन्हें समस्या का एहसास हुआ, तो उन्होंने पाया कि वे अपने ही कदमों के निशानों का पीछा करते हुए गोल गोल घूम रहे थे, और तब वे धारा के साथ दौड़ते रहे, जब तक कि उन्हें मैदान नहीं दिखाई देने लगा। उन्होंने देखा, वहाँ छोटी छोटी झोपड़ियों की एक कतार थी, जो एक दायरे में व्यवस्थित थीं। उनके बीच में एक अड्डा था, जो जंगली शिकार को पकाने के काम आता था। उनकी दीवारें विशाल बांस के तनों की बनी हुई थीं, जिन्हें एक साथ बांधा गया था, और उन पर मिट्टी और भूसे के मिश्रण का प्लास्टर किया गया था। उनकी छतें खजूर की पट्टियों को आपस में बुन कर बनाई गई थीं। इनके शीर्ष पर एक छेद था, जिसे आतिशदान के तौर पर प्रयोग किया जाता था। जो एक और शंकु नुमा संरचना से ढका हुआ था।

सबसे अधिक आश्चर्य उन्हें तब हुआ, जब उन्होंने देखा कि यह गाँव उनके उतरने की जगह से काफी नजदीक था।

अजनबियों को देख कर सभी निवासी भाग कर झोपड़ियों के अंदर छुप गए। बिलकुल ऐसे, जैसे बिलियर्ड की गेंदें खेल के आरंभ में क्यू गेंद से मारने पर इधर उधर बिखर जाती हैं।

उनके सामने अंतिम बोनोबी जनजातियों में से एक के लोग थे, जिन्होंने एनिकों के सामने घुटने नहीं टेके थे, और ऐसे अलग-थलग इलाक़े में पनाह ढूँढ ली थी।

हालांकि वे चारों उन की नज़रों से छुप नहीं पाए। कुछ ही क्षणों के बाद हाथों में भाला लिए हुए कुछ योद्धा उन्हें अपने सामने दिखाई दिये।

“हम शांति के लिए आए हैं।” जैम ने जल्दी से कहा।

“हम भी शांति चाहते हैं,” सबसे बड़े पेट वाले योद्धा ने कहा, जो उनका मुखिया लग रहा था, “इसी कारण, हम चाहते हैं कि तुम यहाँ से चले जाओ।”

“हम समस्या नहीं पैदा करना चाहते, लेकिन हम आपकी सहायता चाहते हैं। ओलिफ़ ने आपकी हिम्मत के बारे में बताया था।”

“ओलिफ़ ने हमें कई वर्षों पहले छोड़ दिया था। तुम यहाँ क्यों आए हो?”

“हम स्थानीय मंदिर की खोज कर रहे हैं।”

“क्यों?”

“हम एक शांति मुहिम पर हैं, जिसमें सभी लोग शामिल हैं।”

“शांति के नाम पर यहाँ कई लोग आए, लेकिन अंत में उन्होंने युद्ध ही किया था।”

“लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं, हम एनिक नहीं हैं। मैं टेट्रामीर का जैम हूँ। आप लोगों ने हमारे बारे में अवश्य सुना होगा....”

“जैम, छठे ग्रह से?”

जैम ने हाँ में सर हिलाया।

“जाओ और बुद्धिमान आदमी को बुलाओ।” तोंद वाले योद्धा ने आदेश दिया।

जैम को अपने एक पुराने साथी के यहाँ मिलने की उम्मीद नहीं की थी, जो एक झोपड़ी से बाहर आया। उसने उसको उसके नाम से पुकारा:

“जेरी! तुम यहाँ हो! मैं ने सोचा था, उन्होंने तुम्हें खत्म कर दिया।”

“जैम? तुम यहाँ क्या कर रहे हो, मेरे दोस्त? मेरे अंदर का योद्धा मर चुका है: मैं ने कई दोस्तों को मरते देखा है।”

“तुम्हें देख कर मुझे खुशी हुई।” जैम ने विस्मय से अपने दोस्त को गले लगाते हुए कहा।

“मुझे भी। तुम्हें क्या चीज़ यहाँ लाई? ओलिफ़ कहाँ है?”

“अगर उसे पता होता कि तुम यहाँ हो, तो हम उसे किसी भी तरह यान में नहीं रोक सकते थे। हम स्थानीय मंदिर की खोज कर रहे हैं।”

“तब तो तुम्हें बहुत दूर नहीं जाना पड़ेगा। ज़रा ऊपर देखो। यह तैरते हुए द्वीप पर है।”

टेट्रामीर ने ऊपर देखा और ग़ौर किया कि बिलकुल उनके सिर के ऊपर एक विशालकाय, पत्थर की तलवार लटक रही थी। तलवार का सिरा पेड़ों से ढका हुआ था, जो द्वीप के अंदर के भाग को छुपाए हुए था।

“हम वहाँ जाएंगे कैसे?”

“यह उतना नजदीक भी नहीं है, जितना दिखता है। धोखा मत खाओ। बहुतों ने कोशिश की, मगर वहाँ आज तक कोई भी नहीं पहुँच सका है।” जेरी ने कहना जारी रखा, “चाहे तुम मीलों चल लो, तुम्हारे और द्वीप के बीच की दूरी कम नहीं होती है। ऐसा लगता है कि यह किसी दूसरे आयाम में स्थित है। देखो, ज़मीन पर इसकी कोई भी छाया नहीं पड़ती।”

उन्हें पलट कर नीचे देखने का समय भी नहीं मिला: एक फुफकार ने उनका ध्यान खींचा। उन्होंने जेरी को ज़मीन पर गिरते हुए देखा। जैम उसकी सहायता करने के लिए उसकी ओर दौड़ा लेकिन जल्दी ही वह समझ गया कि अब बहुत देर हो चुकी है।

“हर कोई आड़ में जाओ।” वह चिल्लाया।

“हथियार उठाओ।” सेनापति योद्धा चिल्लाया।

लोग फिर बिलियर्ड की गेंदों की तरह बिखर गए, लेकिन इस बार वे उन छिद्रों में शरण ढूंढ रहे थे, जिसे उन्होंने जंगल के झाड झंखाड़ के नीचे खोदा हुआ था।

युद्ध घमासान होता जा रहा था। मैस्टिगो के सैनिक वहाँ अपेक्षा से पहले आ पहुंचे थे।

कुछ बच्चे गाँव के बीच में थे, जो डर के मारे जहां के तहां जम कर रह गए थे।

“हमें कुछ करना पड़ेगा।” जैम ने कहा, लेकिन अभी उसका वाक्य समाप्त भी नहीं हुआ था कि यूलिका ने पहले ही उन्हें अपनी ढाल के नीचे छुपाने के लिए गोता लगा दिया था।

जैम ने आसपास आग की दीवार खड़ी कर के उसे आड़ देने का प्रयास किया, जबकि यूलिका ने, जो अपने रेशमी परों के सहारे शीघ्रता से एक पेड़ पर चढ़ गई थी, मैस्टिगो के सैनिकों पर, जो झाड़ियों में छुपे हुए थे, खामोशी से गोता लगाया, और जैसे एक बाज़ अपने शिकार को मारता है, उन्हें एक ही झटके में मौत के घाट उतार दिया।

फौरन ही औरतें अपने बच्चों को पकड़ने के लिए दौड़ीं, जो जाइरा की बाहों की शरण में थे, जो घायल अवस्था में ज़मीन पर पड़ी थी। जैम और यूलिका दौड़ कर उसके पास आए।

चौक खाली था, और एक ताकतवर हवा चक्रवात की तरह बहने लगी, जो रास्ते की वस्तुओं को नष्ट किए बिना गाँव के केंद्र की ओर बढ़ी। जाइरा, जैम और यूलिका ने महसूस किया कि उनके बदन सख्त हो गए हैं। कोई जादू के समान चीज़ उन्हें जकड़े हुए थी और भागने से रोक रही थी। वे कुछ क्षणों तक हवा में घूमते रहे और फिर तैरते हुए द्वीप के किनारे पर आ गिरे।

एक क्षण के लिए यूलिका को लगा कि वह हवा में तैर रही है। उसका सर अब भी घूम रहा था, जैसे वह बचपन में दोस्तों के साथ फुगड़ी खेलने के बाद घूमा करता था। उसने जल्दी ही अपनी चेतना को जगाया, और अपने साथियों की खोज करने लगी।

जैम ने पहले ही जाइरा को ढूंढ लिया था, जो बेहोश थी और घुटनों के बल उसके पास ही पड़ी थी: उसकी गहरी आँखें में दुख भरा हुआ था, जिससे उस ओरियाई लड़की के प्रति, जिसने हमेशा साहसिक कारनामों में उसका साथ दिया था, उसके कोमल भाव प्रकट हो रहे थे ।

यूलिका उन के पास चली आई और हमेशा की तरह तर्कशील रहते हुए, उसने जाइरा की जांच आरंभ की। उसने उसकी नब्ज़ की जांच की, और कहा:

“उसकी नब्ज़ धीमी चल रही है, लेकिन कोई गंभीर बात नहीं है। उसका शरीर अपनी प्रक्रियाओं को घटा रहा है, ताकि वह ठीक हो सके।”

यह देखने के लिए कि उसे कहाँ घाव लगा है, उसने सावधानी से उसे पलटा। उसने उसके पीठ से खुले हुए लिबास को जिसे उसने गर्दन में बांध रखा था, सावधानी से कमर तक नीचे सरकाया, ताकि वह आसानी से हिल डुल सके।

“उसे बाएँ कूल्हे के पिछले भाग में घाव है। सौभाग्य से यह सिर्फ एक खरोंच है। कवच ने उसकी रक्षा की है।”

उसका ज़्यादा खून नहीं बहा था, क्योंकि लेजर ने उसके उथले घाव को दाग दिया था।

“ऐसा दिखता नहीं है कि उसके जैविक अंगों को कोई क्षति पहुंची है, वरना अब तक तो वह मर चुकी होती।” यूलिका ने कहना जारी रखा।

जैम विस्मय से उसकी ओर घूर रहा था। वह अदम्य साहसी युवक, जो युद्ध के दौरान अपने दुश्मनों से कोई डर या उनके लिए कोई करुणा महसूस नहीं करता था, वह आदमी जो आतंक और खून देखने का आदी था, एक शब्द भी नहीं बोल पाया।

“हमें एक स्थान खोजना होगा, जहां हम इस घाव का इलाज कर सकें।” यूलिका ने सलाह दी।



जैम ने पहले ही जाइरा को उठा लिया था और हरे भरे पहाड़ पर एक मंदिर जैसे दिख रहे भवन की ओर बढ़ चला था।

उसके सानिध्य और महक ने उसे वह समय याद दिला दिया, जब बचपन के दौरान जाइरा ने उसे ओरिया में स्फटिक की घाटी से निकाला था। यह उन कुछ क्षणों में से एक में हुआ था, जब उसने अकादमी छोड़ दी थी, जो उसका एकमात्र ज्ञात परिवार था।

उसके स्कूल की छुट्टियों के दौरान उसके अधिकांश दोस्त अपने घर, अपने परिवार के पास वापस चले जाते थे। हालांकि, सब बच्चे इतने सौभाग्यशाली नहीं थे: उनमें से कुछ जैम की तरह अनाथ थे, अन्य कुछ अकादमी में रहते थे, क्योंकि उनके माँ-बाप तरक़्क़ी की सीढ़ियाँ चढ़ने में बहुत व्यस्त थे; कुछ अन्य वाकई ऐसे परिवारों से आते थे, जो काम के बोझ से लदे रहते थे। आम तौर पर एक ग्रीष्म शिविर का आयोजन किया जाता था और उस की मंज़िल ओरिया ही होती थी।

उस ग्रह पर, उसके छोटे आयामों के कारण, जो बहुत कम गुरुत्वाकर्षण बल उत्पन्न करते थे, हवा बहुत कम हो गई थी। वे सभी, जो ओरिया के रहवासी नहीं थे, उन्हें अपने साथ एक छोटा वायुपीड़क ले कर जाना होता था, ताकि उन्हें सही मात्र में ऑक्सिजन मिलने की गारंटी रहे। इसके बिना उन्हें अपना दम घुटता सा महसूस होता था, जैसा पहाड़ों पर होता है।

ओरिया में ग्रीष्म शिविर में रहने के दौरान कार्यों की एक श्रंखला आयोजित की जाती थी, लेकिन प्रतिदिन की क्रियाओं के बाद, जैम शिविर के आस पास के क्षेत्र में समस्या उत्पन्न करते पाया जाता था। नजदीक ही एक खेत था: यह जाइरा के पिता का था और इस प्रकार वह उससे मिला था।

उस गर्मी उनकी दोस्ती और मजबूत हुई। सभी किशोरों की तरह, वे भी छोटी बड़ी समस्याओं में फंसना पसंद करते थे। उस रात हक़ीक़त में जाइरा ने जैम को अपने एक जादुई स्थान के बारे में बताया था। हालांकि उसने इस जश्न की कहानी को राज़ रखा था, ताकि यह सरप्राइज़ बर्बाद न हो, लेकिन सब से बढ़ कर, उसने बताया था कि बड़े लोग उसके खतरों के कारण वहाँ जाना छोड़ देते हैं।

इस तरह उसने अपने दोस्त को अपने इस रेगिस्तानी एडवेंचर में घसीट लिया था। उसने जैम से अपने सबसे मोटे जूते पहनने को कहा था, और किसी और दोस्त को साथ लाने से मना किया था: यह केवल उनकी चीज़ होने जा रही थी।

वे बहुत देर तक चलते रहे और जैम समझ नहीं पा रहा था कि जाइरा ने इतनी चिलचिलाती गर्मी में उसे ये बेकार जूते पहनने के लिए क्यों कहा था।

जाइरा कभी भी बहुत बातूनी नहीं थी, इसलिए वे बहुत देर तक खामोशी से चलते रहे, जब तक जैम ने, जो बहुत थक चुका था, पूछा नहीं:

“अभी हमें वहाँ पहुँचने के लिए कितनी देर चलना पड़ेगा?”

“कमजोर मत बनो। हम बस पहुँच ही गए हैं।” जाइरा ने जवाब दिया।

“मुझे सच में आशा है कि यह इसके लायक होगा!”

“हाँ, भरोसा मत खो। हमें बस वह पहाड़ चढ़ना है।”

“देखते हैं, वहाँ कौन पहले पहुंचता है।” जैम चिल्लाया, क्योंकि उसने दौड़ना आरंभ कर दिया था।

जाइरा ने उसका पीछा किया, वह उसे किसी भी तरह रोकना चाहती थी, लेकिन जैम, जिसने गति पकड़ ली थी, उसने उसे आते सुना ही नहीं।

वह पहाड़ की चोटी पर पहुँच कर उसे पकड़ने में कामयाब हो पाई।

जैम जो चेहरा नीचे किए ज़मीन पर लेटा था, और चकित था, उसकी ओर घूमा:

“वह मेरे ऊपर क्यों कूदा?”

“क्या तुम ने कुछ देखा?” उसने अपनी उँगलियों से पहाड़ पर किसी चीज़ की तरफ इशारा करते हुए कहा, “क्या तुम इसमें गोता लगाना चाहते हो?”

“वाह। तुम ठीक कह रही थी। यह अद्भुत है।”

जैम की आँखों के सामने एक जादुई परिदृश्य खिंचा हुआ था: उनके सामने एक बड़ी सी घाटी थी।

यह बहुत चौड़ी नहीं थी, लेकिन फिर भी वे इसके तल को देख पा रहे थे। उसके किनारे चमकीले क्षैतिज सायबानों से सजे हुए थे। इसका रंग घाटी के शीर्ष पर हल्का और सुनहरा था, जबकि तल के नजदीक यह ललौंछा होता जाता था। यह दो हिस्सों में बंटा हुआ था, पहला, जो उनसे अधिक दूर था, वह एमेथिस्ट के क्रिस्टलों से ढका हुआ था, जो चट्टानों के रंग को परावर्तित करता था। दूसरा विशाल घंटीनुमा फूलों से भरा हुआ था, जिसके अंदर दो लोग आसानी से बैठ सकते थे। घंटियाँ बिना रुके एक धौंकनी की तरह चल रही थीं। इस प्रकार वे पौधों को अधिक ऑक्सिजन के भंडारण का अवसर देती थीं तथा एक देखने के काबिल नृत्य का दृश्य प्रस्तुत करती थीं।

जैम ने अपने शरीर को सामान्य से अजीब तरह से हल्का होते महसूस किया। वह चारों तरफ आश्चर्य से देख रहा था, और इस पूरी पैदल यात्रा ने उसकी भूख जगा दी थी।

“अरे वाह, यह सच में नाश्ते के लिए एक अच्छी जगह है। मुझे वाकई उम्मीद है कि तुम अपने बैक पैक में कुछ खाना लाई होगी।”

“तुम हमेशा खाने के बारे में ही सोचते हो।” जाइरा मुस्कुराई।

उसने अपने बैकपैक से एक रस्सी निकाली। उसने अपने जूते उतारे और उसे कुछ झाड़ियों से बांध दिया। इसके बाद वह घाटी के और करीब चली गई।

जैम एहसास ही नहीं कर पाया कि उसकी दोस्त क्या करने जा रही है।

उसे पूछने का समय भी नहीं मिला कि उसने जाइरा को शून्य में कूदते देखा। डर ने उनके बीच एक बेहतरीन बंधन बांधा, और वह यह देखने के लिए किनारे की ओर भागा कि जाइरा कहाँ गई।

उसने किनारे को अनदेखा कर दिया और देखा, जाइरा हँसते हुए हवा में तैर रही थी।

उस समय यह सोच कर कि उसने उसे कितना डरा दिया था, उसका मन किया कि उसे मार डाले, लेकिन उसी समय, उसे देख कर उसे खुशी और राहत भी महसूस हुई।

जाइरा शीघ्रता से तैर कर किनारे की ओर आई और जैम के नजदीक उतर गई।

“क्या तुम पागल हो? मुझे लगा कि तुम चट्टानों से टकरा गई होगी! तुम्हें मुझे बताना चाहिए था।” उसने गुस्से से बोला।

“और तुम्हारे चेहरे के भावों को मिस कर देती? तुम्हें अपना चेहरा देखना चाहिए था।” उसने बजे मज़े से हँसते हुए कहा।

“बहुत अच्छे!” जैम ने व्यंग से कहा, जो चिढ़ा हुआ महसूस कर रहा था।

“माफ करना, मैं तुम्हें डराना नहीं चाहती थी।” यह महसूस कर के कि उसने कुछ ज़्यादा ही कर दिया है, जाइरा ने कहा।

“कोई बात नहीं। जाने दो, तुम उन वायु आपूर्तियों के साथ क्या कर रही थी?”

जैम ने होंठों पर बड़ी सी मुस्कान लाते हुए पूछा, क्योंकि वह जानता था कि वह उसके साथ अनबन नहीं रख पाएगा।

वे सामान्य आपूर्तियाँ थीं, जो ओरिया में आम तौर पर ट्रैक्टर के रेडिएटर को साफ करने के लिए प्रयोग की जाती थीं, जिनमें रेत भर जाती थी।

“जब मुझे वापस कूदने की आवश्यकता होती है, तो वे मुझे वह अंतिम धक्का देते हैं। संपीड़ित हवा किनारों के गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव में थोड़ी वृद्धि कर के मुझे तेजी से गति बढ़ाने में सहायता करती है।”

“तुम कैसे उड़ रही हो?”

“यह जादू है।”

“चलो, बेकार की बात मत करो।”

“अच्छा, दरअसल, ठीक बिलकुल इस जगह एक कम गुरुत्व खिंचाव और विशालकाय फूलों द्वारा उत्पन्न किया गया ऊर्ध्ववाह के संयोजन का रुक जाना ही हमें उड़ने में मदद करता है। चलो, अपने जूते उतारो और मेरे पीछे आओ।”

“क्या तुम पागल हो?” उसने पूछा, लेकिन वह जानता था कि वह प्रतिरोध नहीं कर सकता।

“बस, क्रिस्टलों से दूर रहना। तुमको डर तो नहीं लग रहा है ना?” जाइरा ने उसे चिढ़ाया।

जैम किनारे पर बैठ गया, अपने जूते उतारे और उन्हें जाइरा के जूतों से बांध दिया। इसके फौरन बाद उसने महसूस किया कि वे हवा में तैर रहे हैं, और उनके बिना वह और भी हल्का महसूस कर रहा था। वह मुश्किल से अपने पैर ज़मीन पर रख पा रहा था।

“इसे जेब में रखो।” ओरियाई ने कहा और अपने बैकपैक से दो आपूर्तियाँ निकाल कर दीं, “पहली बार हम एक साथ गोता लगाएंगे।”

वे एक दूसरे का हाथ पकड़े किनारे तक गए और उन्होंने बिना किसी हिचक के शून्य में छलांग लगा दी, जैसा सिर्फ किशोर कर सकते हैं।

वे कुछ देर एक साथ उड़ते रहे, जब तक जैम अधिक आराम से नहीं हो गया। तब जाइरा ने एक और सरप्राइज़ खोला।

वह जैम को एक फूल तक घसीट ले गई, जिसने उन्हें अंदर खींच लिया। वे खुशबूदार पराग के नर्म कालीन पर गिरे। फूल, जो बाहर से गहरे नीले थे, अंदर से या तो पीले थे, या हल्के गुलाबी, और उनका पराग नारंगी था। जैम को चकित होने का समय भी नहीं मिला, क्योंकि वे दोनों नरमी से फूल के बाहर फेंक दिये गए। उन दोनों दोस्तों ने लगातार हँसना शुरू कर दिया।

जाइरा ने हँसी के बीच समझाने का प्रयास किया, कि फूलों के अंदर की तरफ एक हँसाने वाला द्रव स्रावित होता है।

उस बिन्दु पर जैम स्वयं ही उड़ने को तैयार था, और उसने जाइरा से खुद को छुड़ा लिया, जो एक क्षण पहले तक उसे कस कर पकड़े हुए थी।

मनोरंजन अपने शिखर पर था और जैम ने फूलों के अंदर जाना और फिर बाहर आना जारी रखा।

जाइरा ने उसके पास जाने की कोशिश कि: वह भूल गई थी कि हँसाने वाले द्रव की बहुत ज़्यादा मात्रा सच्चाई से उसका संपर्क तोड़ देगी।

वह समय बहुत दूर नहीं था जब यह होने वाला था। जैम अपनी सुधबुध खो बैठा और खतरनाक ढंग से निषिद्ध क्षेत्र के करीब जाने लगा।

जाइरा ने सोचा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, उसे बीच में पड़ना होगा: वरना नुकीले क्रिस्टल उसे मार डालेंगे। हालांकि जैम उतनी ही गति से बढ़ रहा था, जो उसकी थी। फिर भी उस तक पहुँचना असंभव हो रहा था। उसने वायु आपूर्तियाँ अपनी जेब से खींच कर निकाल दीं और उन्हें तेज़ी से जाने के लिए नियोजित किया। वह अपने दोस्त तक पहुंची, जो हंस रहा था और जिसे आने वाले खतरे का आभास तक नहीं था, और उसने उसे दीवार से टकराने से क्षण भर पहले ही खींच कर दूर कर दिया।

वह उसे फूलों से दूर ले आई और उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक वे ज़मीन पर नहीं आ गए। जैसे ही वे सही ऊर्ध्ववाह तक पहुंचे, उसने उसे वायु आपूर्तियाँ वापस कर दीं। जब वह उसे घाटी के किनारे की शरण में ला रही थी, उसने उसे कस कर बाहों में जकड़े रखा।

वे जानते थे कि उन्होंने अपने जीवन को करीब-करीब खतरे में डाल ही दिया था, लेकिन वे अपना हँसना नहीं रोक सके। वे ज़मीन पर अगल-बगल लेट गए, और खुशी-खुशी घर जाने से पहले हँसाने वाले द्रव के प्रभाव के कम होने का इंतज़ार करने लगे।


तीसरा अध्याय

प्राणी की त्वचा पर पड़ी झुर्रियां उसकी आँखों और मुंह का पता बता रही थीं।



अब यह जाइरा थी, जो खतरे में थी और उनके और पहाड़ के शिखर के बीच की दूरी अनंत लग रही थी। एक सफेद गुंबद परिदृश्य के सामने खड़ा था। यह मधुमक्खी के एक छत्ते के जैसा दिख रहा था, जिसे षट्कोण दर्पणों से ढक दिया गया हो, जो सूरज की चकाचौंध कर देने वाली रौशनी को परावर्तित कर रहे हों। वे मंदिर के जितना नजदीक जा रहे थे, अपने दिल की गहराइयों में वे उतनी ही शांति महसूस कर रहे थे।

जैम जो अपने दोस्त के भार के कारण बिलकुल थक गया था, तब तक चलता रहा जब तक वे एक मेहराब के सामने नहीं पहुँच गए, जो उस मंदिर के अंदर मौजूद था।

जैसे ही वे अंदर पहुंचे, जाइरा का शरीर जैम की बाहों से निकल कर हवा में तैरने लगा। जैम ने इसका कोई प्रतिरोध नहीं किया, क्योंकि वह जानता था की यहाँ कोई खतरा नहीं है।

वह एक लंबे गलियारे की तरफ ले जाई गई, फिर वह ग़ायब हो गई।

सैकड़ों पतले स्तंभ एक विशाल पारदर्शी तिजोरी को उठाए हुए थे, जो पूरे ब्रह्मांड की अनदेखी कर रही थी, मानो मंदिर अंतरिक्ष में तैर रहा हो।

यूलिका और जैम ने ध्यान दिया, गलियारे के पीछे एक अजीब सी सूरत वाला प्राणी था।

उसका नलीनुमा, स्लेटी-बैगनी शरीर एक सिर और चार दूसरे भागों से मिल कर बना हुआ था, जिसमें से प्रत्येक में दो पैर थे। जो भाग नाक की तरह दिख रहा था उसका आकार एक ट्रंपेट के जैसा था, जिसने चेहरे का कम से कम आधा हिस्सा ढक लिया था। यह करीब करीब ऐसा दिख रहा था, जैसे किसी व्यक्ति या किसी वस्तु ने उसे बाहर की ओर धकेल दिया हो। अंत में, उसकी त्वचा पर पड़ी हुई झुर्रियां प्राणी के मुंह और आँखों को ज़ाहिर कर रही थीं। उसका शरीर आटे की एक भरी हुई बोरी से अधिक लंबा नहीं था।

“मुझे कोई धनात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है। मैं तुम्हें यहाँ खींच लाने के लिए माफी चाहता हूँ, लेकिन तुम्हारे साथी ने मुझे कैसा अचरज में डाल दिया।”

"जो हमारे साथी ने किया, उसने हमें आश्चर्यचकित नहीं किया। हम उसकी उदारता के प्रति सचेत हैं। हमें उन हानिरहित प्राणियों को इसमें शामिल नहीं करना चाहिए था। हमने जंगल में भटकने में बहुत समय बर्बाद किया है, जिससे मैस्टिगो को यह एहसास करने का समय मिल गया, कि हम कहाँ जा रहे थे। इसलिए, उसने अपने प्रहरियों को उस सुहावने और शांतिपूर्ण स्थान पर भेज दिया। यह हमारी एक अक्षम्य गलती थी।" यूलिका ने समझाया।

“उन बेचारे प्राणियों को युद्ध में घसीटे बिना टेट्रामीर के लिए इतनी दूर आ पाना नामुमकिन था।”

“तुमने कैसे जाना कि हम कौन हैं?”

यूलिका ने पूछने का प्रयास किया, लेकिन जैम ने उसे अचानक ही रोक दिया, क्योंकि वह सहज ही उसकी बांह तक पहुँच गया था:

“जाइरा कहाँ है?” उसने साधु से पूछा, हालांकि वह महसूस कर सकता था कि इस स्थान पर उसकी दोस्त के साथ कुछ बुरा नहीं हो रहा था।

“चिंता मत करो, वह सुरक्षित है। वह ठीक हो रही है। वह बहुत जल्द हमसे आ मिलेगी।”

यह उत्तर संदिग्ध था, लेकिन वह उस शांतिमय और कल्याणकारी एहसास को अब भी महसूस कर सकता था।

“तुम कैसे जानते हो कि हम कौन हैं?” यूलिका ने दोबारा पूछा, जो यह जानने की कोशिश कर रही थी कि उन्हें किससे साबिका पड़ा है।

“मेरा नाम रिमेई है।” प्राणी ने लड़की के प्रश्न को संबोधित किए बिना कहा। "मैं यहां एक ध्यानमग्न आश्रयस्थल पर हूं। आपकी आत्माएं और क्रियाएं, यहां तक कि यूमेनी की सुंदरता भी, जिसका नाम मुझे याद नहीं है।" ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी शरारत से संतुष्ट होकर अपनी हंसी रोक रहा हो। "300 साल बाद भी सभी ने मेरा ध्यान आकर्षित किया है।"

“यूलिका।” उसका प्यारा और नाज़ुक चेहरा इस तारीफ से अप्रभावित था।

वह पतली और छोटी सी थी और उसे अपनी सुंदरता का एहसास था, और वह उसे छुपाती नहीं थी। उस नस्ल का, जिससे वह संबन्धित थी, प्रणय निवेदन की तरफ झुकाव नहीं था, लेकिन वे अपने नज़रिये और भावनाएँ नहीं छुपाते थे। वह तितलियों की तरह एक ककून में प्रजनन करते थे, जो अजन्मे बच्चे के रंग को ले जाता था। सभी यूमेनी विभिन्न रंगों के मगर हल्के रंगों वाले थे।

यूलिका सबसे नई नस्लों में से एक से संबन्धित थी: उन सभी की रचना आनुवांशिक रूप से की गई थी। उस ग्रह पर पिछले महायुद्ध के दौरान घटी एक असामान्य घटना ने ग्रह के अक्ष में परिवर्तन कर दिया था, जिससे वातावरणीय एवं चुम्बकीय असंतुलन उत्पन्न हुआ, जिसने पुरुष जनसंख्या को विलुप्त कर दिया था। यहाँ तक कि दुनिया के सबसे बड़े भूविज्ञान के विशेषज्ञ भी इस घटना के पीछे छुपा कारण नहीं ढूंढ पाये थे।

पूरी प्रजाति को विलुप्ति से बचाने के लिए यूमेनियों ने पुरुष के जीन को कृत्रिम निषेचन के लिए अंतःपात्र में गुणन कराया था।

अन्य पुरुषों को पैदा होने तथा उसके बाद मर जाने से बचाने के लिए वे आनुवांशिक रूप से केवल नारी भ्रूण की रचना करते थे। वे हार स्वीकार करने के इच्छुक नहीं थे। वे उसी जीन में अपना वह डीएनए ढूंढते थे, जो उन्हें जीवित रहने में सहायता करता था, और इसे पुरुष डीएनए में आरोपित कर देते थे। इस प्रकार यह नई वातावरणीय विशिष्टताओं को सहन करने के योग्य हो जाता था।

“तुम ने मुझे बताया नहीं, तुम कैसे जानते हो कि हम कौन हैं?” यूलिका ने आग्रह किया।

“क्योंकि मैं कई चीज़ें देखता हूँ। मैं काफी समय से तुम्हारे प्रश्नों की प्रतीक्षा कर रहा था।”

“कौन से प्रश्न?” जैम ने पूछा, जो भ्रांत दिख रहा था, क्योंकि वह अपनी घनी काली घुँघराली दाढ़ी पर हाथ फेर रहा था।

“किरवीर के बारे में तुम्हारे प्रश्न।” यूलिका ने अनुमान लगाया। “तुम पहले किस बारे में बात कर रहे थे?” उसने साधु से पूछा। “तुम क्या देख सकते थे?”

“जो कुछ भी ग्रहों पर हो रहा है, मैं वह सब देख सकता हूँ, लेकिन दुर्भाग्य से कभी कभी यह सूचनाएँ मुझ में बहुत कम समय तक रहती हैं।”

“कम समय का मतलब समझाओ।”

“यह निर्भर करता है। कभी कभी वे हमेशा के लिए रह जाती हैं, कुछ, एक दिन में भूल जाती हैं, और कुछ, घंटों में।”

“तुम हमें किरवीर के बारे में क्या बता सकते हो?” जैम ने पूछा।

“किरवीर सब कुछ है: यह हमें घेरे हुए है, यह हमें एक साथ रखता है और हमें दूर करता है। यदि यह चालू हो जाए, यह किसी दूसरी चीज में बदल जाता है। ऐसा लगता है कि इसे काबू में किया जा सकता है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि यह हाथ नहीं आता। यह बुद्धिमान और बहुत ही खतरनाक हो सकता है।”

“तुम हमें कुछ भी नया नहीं बता रहे हो।” यूलिका ने टिप्पणी की।

“नया कुछ है भी नहीं जानने के लिए। हर चीज़ हमें पहले से ही घेरे हुए है।” साधु ने जवाब दिया, “तुम बस यही कर सकते हो कि इसे स्वयं को सही दिशा में ले जाने दो।”

“यदि तुम सचमुच सब कुछ देख सकते हो, तो तुम पहले ही अपना लक्ष्य जानते हो। इसे काबू करने में हमारी सहायता करो। यह संतुलन को बहाल कर देगा।” जैम ने कहा।

“यह प्रत्यक्ष है कि यह मदद करना चाहते हैं।” यूलिका ने ज़ोर दिया, “वरना यह हमें यहाँ न लाते। समस्या यह है कि कैसे।”

“जल्दबाज़ी मत करो, प्यारी। इस पल के लिए मैं ने बहुत लंबे समय तक प्रतीक्षा की है। 300 वर्ष हो गए जब मैं ने किसी से बात की होगी। मुझ से यह सौभाग्य छीनो मत। समय उन सब प्राणियों के लिए एक आयाम है जो किरवीर से संबन्धित नहीं हैं। आखिरकार, मैं ने इस पर बहुत विचार किया है।”

“लेकिन हम अपने समय में जी रहे हैं और अपने जैसे अन्य लोगों के लिए हमारा कुछ उत्तरदायित्व है। युद्ध होने वाला है।” जैम ने दावा किया।

“यदि तुम अपने प्रश्नों के उत्तर जानना चाहते हो, तो तुम यहाँ ऊपर तब तक रह सकते हो जब तक आवश्यक हो। यह मेरे ऊपर नहीं है। यह फैसला किरवीर ही करेगा कि तुम्हें रास्ता दिखाने के लिए कितना समय आवश्यक है।”



कुछ क्षण बाद, या कम से कम जो टेट्रामीर ने महसूस किया, उन्होंने जाइरा को एक लंबे रौशन गलियारे से बाहर आते देखा।

जैम अपनी भावनाओं को छुपाते हुए शीघ्रता से उसकी ओर चला।

“तुम कैसा महसूस कर रही हो?” उसने उससे पूछा।

“क्या हुआ?” जाइरा ने पूछा।

“तुम्हें चोट लगी थी। क्या तुम्हें याद नहीं?” जैम ने कहा, और उसे अपनी बाँहों का सहारा देना चाहा।

“मैं ठीक हूँ। चिंता मत करो।” ओरियाई ने उसकी सहायता को स्वीकार करते हुए उसे तसल्ली दी, “हाँ, मुझे याद है, लेकिन हम हैं कहाँ?”

“हम मंदिर के अंदर हैं। तैरते हुए द्वीप पर।”

“हम यहाँ ऊपर कैसे आए?”

“तुम्हारी भंगिमा ने साधु को प्रभावित किया, जो हमें एक चक्रवात के जरिये यहाँ ले आए।”

“फिर, जैम तुम्हें उठा कर मंदिर तक लाया।” यूलिका ने जोड़ा।

“शुक्रिया” जायरा ने जैम की आँखों में सीधे झाँकते हुए कहा, जो अटपटे ढंग से दूसरी ओर देखने लगा था। “ऐसा लगता है कि उस बात को महीनों गुज़र गए, जब मेरी पीठ पर गोली लगी थी।”

“बिलकुल” रिमेई ने बेधड़क बात काटी, “तुम्हारा इलाज समय कक्ष में किया गया था, ताकि हम ठीक होने की प्रक्रिया की गति बढ़ा सकें। तुम जितनी बड़ी सच में हो, उससे अपने को केवल कुछ महीने बड़ा महसूस करोगी।”

“शुक्रिया” जाइरा ने कहा, जो हमेशा से ही बहुत कम बोलने वाली औरत थी।

यूलिका ने फिर आरंभ किया:

“हमें किरवीर के बारे में और अधिक बताइये, जैसे कि ऊर्जा, जो ग्रहों के एक रेखा में आने पर उत्पन्न हो जाती है। ग्रहों के एक रेखा में आने की समयावधि में होने वाले विजय अभियानों को टालने के लिए हम इसे अपने हाथों में खिला सकते हैं।”

“किरवीर का प्रबंधन करना आसान नहीं है। लेकिन इस के बारे में बात शुरू करने से पहले, मैं तुम लोगों से बुद्धिमान आदमियों के बारे में बात करना चाहूँगा।” साधु ने बात करना आरंभ की, “बुद्धिमान लोग, जो तुम्हीं लोगों की तरह शांति की खोज में थे, वे इसकी कार्य शैली समझने के लिए नजदीक आ गए थे। उनमें से हर कोई एक विशेष रहस्य जानता था और अपनी शक्तियों को जोड़ कर, वे उस घटनाक्रम की पुनर्रचना करने में सक्षम थे, जिसके द्वारा किरवीर का उदय होता है। और उन्होंने ऐसा एक चर्मपत्र पर लिख कर किया था।”

तब जैम ने, जो आश्चर्यचकित था, पूछा:

“तो, चर्मपत्र में कोई जादुई शक्ति नहीं है?”

“निश्चित रूप से।” रमेई ने कहना जारी रखा, “लेकिन यह जानना आवश्यक है कि किरवीर तथा उस प्राणी को, जो इसे प्रयोग करता है, उसको दिशा कैसे दें। यह समय के प्रारम्भ से मौजूद है। इसका तत्व हल्का और अचेत है। कोई चीज़ इस को नष्ट नहीं कर सकती। यह विघटित हो सकता है और फिर पैदा हो सकता है तथा अपने रक्षक पर भरोसा करने की प्रवृत्ति रखता है। इसे टर्सल के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा, छह और वस्तुएँ हैं, जिनके साथ प्राणी अंतःक्रिया कर सकता है। वह कारण, जिससे किरवीर संरेखण के समय इतना शक्तिशाली हो जाता है, वह है टर्सल में इसके सभी तत्वों का घनीभूत होना।

बुद्धिमान लोगों ने इन वस्तुओं के लिए अपनी मुहिम आरंभ की थी। उन्होंने स्वयं को सौरमंडल के छह ग्रहों में पाया। एक बार जब उन्होंने उन्हें ढूंढ लिया, बुद्धिमान आदमियों ने सच्चाई को अनुवादित करने का प्रयास किया, और वही है, जो उन्होंने चर्मपत्र पर लिखा, लेकिन वे उस समय के क्रूरतम संरेखण युद्धों में से एक के द्वारा रोक दिये गए। इसलिए, यह एहसास करने के बाद कि एकीकरण असंभव है, उनमें से हर एक ने अपनी वस्तु को अपने ग्रह पर छुपा दिया, ताकि यह दुश्मनों के हाथ में न पड़ जाए। जैसा कि तुम जानते हो, हमारे सौरमंडल के कुछ, या सभी ग्रह जब अपनी कक्षा में अपनी परिक्रमा पूरी करते हैं, तो वे आवर्ती ढंग से एक ही रेखा में होते हैं। इससे आंशिक या सम्पूर्ण संरेखण होता है। जितने अधिक ग्रह इसमें सम्मिलित होते हैं, उतना अधिक किरवीर का विलक्षणतम भौतिक घटना और निवासियों की भावनात्मक स्थिरता पर प्रभाव होता है। स्पष्ट तौर पर, सम्पूर्ण संरेखण के समय यह अपने शिखर पर होता है। ग्रहों की निकटता, जो इस प्रक्रिया से जुड़ी हुई होती है, उसने आत्माओं को झकझोर दिया और नस्लीय युद्धों को सक्रिय कर दिया। जैसे जैसे समय गुज़रता गया, विभिन्न लोगों में शांति, स्थिरता, तथा हर नस्ल को अपने स्वयं के रिवाजों तथा परम्पराओं के अनुसार विकसित होने देने के विचार के द्वारा अखंडता विकसित हुई। इसने उस गठबंधन के निर्माण की राह को आसान कर दिया, जिसका तुम लोग प्रतिनिधित्व करते हो। केवल कैरिमिया और मेड्यूसा ने इससे बाहर रहने का निर्णय लिया: पहले पर शिकारियों का वास है, और दूसरे पर एक लालची नस्ल का कब्जा है, जिसने इसकी समृद्धता की नींव खून और शोषण पर रखी है।”

“चर्मपत्र कहाँ है?” यूलिका ने पूछा।

“मैं नहीं जानता कि यह कहाँ है। लेकिन मैं यह बता सकता हूँ कि अंत में यह किसके पास था। उसका नाम वोफ है।

“वोफ, छठे ग्रह के नायक?” जैम ने पूछा।

“हाँ।”

“क्या तुम उन्हें निजी तौर पर जानते हो?” यूलिका ने जैम से पूछा।

“जब मैं ने व्यवस्था के विरुद्ध लड़ना आरंभ किया था तब वह मेरे कप्तान थे। वह सबसे प्रसिद्ध युद्धों में से एक के दौरान गिरफ्तार हो गए थे। उन्होंने केवल मुट्ठी भर सिपाहियों के साथ एनिकों को रोकने में सफलता हासिल की थी। इससे हमें एक ऐसे युद्ध को परिनियोजित करने और जीतने का अवसर मिल गया था, जिसे हम लगभग हार ही चुके थे।”

“अपनी आखिरी सूचना के अनुसार हम जानते हैं कि उन्हें एनस के चाँद पर रखा गया है।” यूलिका ने कहा।

“उम्मीद है कि वह अब भी वहीं होंगे। रुएग्रा सुनिश्चित करता है कि उसे मुक्त होने से बचाने के लिए समय समय पर उसे दूसरी जगहों पर स्थानांतरित किया जाता रहे। वह उसके सबसे बुरे दुश्मनों में से एक हैं।”

“उन्हें मुक्त कराना आसान नहीं होगा।” जाइरा ने टिप्पणी की।

“तुम हमें प्राणी के बारे में क्या बता सकते हो?” यूलिका ने पूछा।

“मैं नहीं जानता कि टर्सल कहाँ है। जब तक तुम्हारे हृदय शुद्ध है, इस द्वीप पर रहने के दौरान वह स्वयं ही अपने को तुम्हारे ऊपर ज़ाहिर करेगा। लेकिन मैं तुम्हें वस्तुओं के बारे में और जानकारी दे सकता हूँ। वे रोज़मर्रा की वस्तुएँ हैं। उनमें से प्रत्येक के अंदर एक नगीना है। ये नगीने एक ही बड़े पत्थर के टुकड़े हैं, जो किरवीर का उसकी सारी शक्तियों में प्रतिनिधित्व करता है। नगीने को शक्ति के एक व्यक्ति के हाथ में केन्द्रीकरण को रोकने के लिए समय के आरंभ में विभाजित कर दिया गया था। इन वस्तुओं में से प्रत्येक को लंबे समय तक पूजा जाता रहा है। हालांकि, उनकी वास्तविक शक्तियों पर गहरा अध्ययन नहीं किया गया क्योंकि वे ग्रहों के बीच निकटता या दूरी के आधार पर बदल जाती थीं, या गायब हो जाती थीं, और समय के साथ वे भुला दी गईं। वैसे भी, उनकी देखभाल उन लोगों द्वारा की जाती थी जो उनके प्रति समर्पित थे।”

“क्या आप हमें कुछ भी अधिक निश्चित तौर पर नहीं बता सकते?” यूलिका ने पूछा।

“पहले ही शाम हो चुकी है। बेहतर होगा कि हम सब थोड़ा आराम कर लें। प्रकाश के बिन्दुओं का पीछा करो, वे तुम्हें शयनकक्षों का रास्ता दिखाएंगे।”

उसके ऊपरी पैरों से प्रकाश के तीन बिन्दु उदय हुए और उनमें से प्रत्येक के सामने ठहर गए।

तीनों साथी भिन्न कक्षों में पहुंचा दिये गए। वे साधुओं के कोष्ठक थे। उनकी दीवारें सफ़ेद रंग से पुती हुई थीं और उन्हें केवल एक पलंग और एक लिखने की मेज़ द्वारा सजाया गया था। उनकी मेहराबदार छतों पर एक षट्कोणीय खिड़की से कमरे में प्रकाश आ रहा था।

यूलिका मेज़ पर बैठ गई और उसने अपनी कलाई से अपना लैपटॉप निकाला। उसने इसे ऑन किया और मेज़ पर रख दिया। इसका कीबोर्ड मेज़ की सतह पर दिख रहा था, और पर्दा दीवार पर। उसने अपना शोध आरंभ किया।

जैम ने पलंग पर छलांग लगाई और पलंग से पीठ लगते ही सो गया, क्योंकि वह काफी थका हुआ था, जबकि जाइरा ने बिस्तर पर जाने से पहले प्रार्थना की।





Конец ознакомительного фрагмента. Получить полную версию книги.


Текст предоставлен ООО «ЛитРес».

Прочитайте эту книгу целиком, купив полную легальную версию (https://www.litres.ru/pages/biblio_book/?art=64891826) на ЛитРес.

Безопасно оплатить книгу можно банковской картой Visa, MasterCard, Maestro, со счета мобильного телефона, с платежного терминала, в салоне МТС или Связной, через PayPal, WebMoney, Яндекс.Деньги, QIWI Кошелек, бонусными картами или другим удобным Вам способом.



सात ग्रह: एक समानान्तर सौर मण्डल में, सात भिन्न ग्रहों के लोग समय के साथ होड़ लगा रहे हैं, जिससे उनके भाग्य का फैसला होगा। केआईसी सौर मण्डल के लोगों पर राज्य करने या उन्हें मुक्त कराने के प्रयास में मुख्य किरदारों के भाग्य नफरत, मोहब्बत और महत्वाकांक्षा में उलझे हुए हैं। अपने आकर्षक दुश्मन की शक्ति की प्यास के विरुद्ध लड़ने के लिए काल्पनिक और अनोखे ग्रह, नस्लें और संस्कृतिया इस बेहतरीन साहसिक यात्रा में एक साथ आएंगे।

Как скачать книгу - "सात ग्रह" в fb2, ePub, txt и других форматах?

  1. Нажмите на кнопку "полная версия" справа от обложки книги на версии сайта для ПК или под обложкой на мобюильной версии сайта
    Полная версия книги
  2. Купите книгу на литресе по кнопке со скриншота
    Пример кнопки для покупки книги
    Если книга "सात ग्रह" доступна в бесплатно то будет вот такая кнопка
    Пример кнопки, если книга бесплатная
  3. Выполните вход в личный кабинет на сайте ЛитРес с вашим логином и паролем.
  4. В правом верхнем углу сайта нажмите «Мои книги» и перейдите в подраздел «Мои».
  5. Нажмите на обложку книги -"सात ग्रह", чтобы скачать книгу для телефона или на ПК.
    Аудиокнига - «सात ग्रह»
  6. В разделе «Скачать в виде файла» нажмите на нужный вам формат файла:

    Для чтения на телефоне подойдут следующие форматы (при клике на формат вы можете сразу скачать бесплатно фрагмент книги "सात ग्रह" для ознакомления):

    • FB2 - Для телефонов, планшетов на Android, электронных книг (кроме Kindle) и других программ
    • EPUB - подходит для устройств на ios (iPhone, iPad, Mac) и большинства приложений для чтения

    Для чтения на компьютере подходят форматы:

    • TXT - можно открыть на любом компьютере в текстовом редакторе
    • RTF - также можно открыть на любом ПК
    • A4 PDF - открывается в программе Adobe Reader

    Другие форматы:

    • MOBI - подходит для электронных книг Kindle и Android-приложений
    • IOS.EPUB - идеально подойдет для iPhone и iPad
    • A6 PDF - оптимизирован и подойдет для смартфонов
    • FB3 - более развитый формат FB2

  7. Сохраните файл на свой компьютер или телефоне.

Книги автора

Рекомендуем

Последние отзывы
Оставьте отзыв к любой книге и его увидят десятки тысяч людей!
  • константин александрович обрезанов:
    3★
    21.08.2023
  • константин александрович обрезанов:
    3.1★
    11.08.2023
  • Добавить комментарий

    Ваш e-mail не будет опубликован. Обязательные поля помечены *